बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

दिल्ली-काशी के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, सीएम योगी बोले- 'पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी गति'

दिल्ली-काशी के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, सीएम योगी बोले- 'पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को मिलेगी गति'
तस्वीर: www.bhaskarhindi.com

लखनऊ, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज 'नया उत्तर प्रदेश' आधुनिक रेल परिवहन और युवाओं के कौशल सशक्तीकरण की दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों का साक्षी बनेगा।

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वाराणसी और दिल्ली के बीच चलने वाली अत्याधुनिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी काशी से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली तक रेल संपर्क को नई गति देने के लिए आज प्रधानमंत्री के कर-कमलों द्वारा अत्याधुनिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ होगा।"

साथ ही, सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि लखनऊ में 'सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण व रोजगार क्षेत्र विकास योजना' का शुभारंभ भी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल युवाओं के कौशल को निखारकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सीएम योगी ने 'एक्स' पोस्ट में कहा, "एक ओर आधुनिक रेल सेवा से नए उत्तर प्रदेश में व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी, वहीं दूसरी ओर कौशल विकास की यह पहल युवाओं को प्रदेश की प्रगति में सशक्त सहभागी बनाएगी।"

एक अन्य पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश में तुष्टीकरण, जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति ने समाज को बांटने का कार्य किया और राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को कमजोर कर सामाजिक समरसता को आघात पहुंचाया।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने इस परिस्थिति को बदला। हमने 'राष्ट्र प्रथम' की भावना और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के मंत्र को सुशासन का आधार बनाकर सामाजिक समरसता को सुदृढ़ किया और श्रद्धेय सरदार पटेल जी की अमूल्य विरासत को 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प से जोड़ा।"

सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "जिस राष्ट्रीय एकात्मता के लिए 'भारत रत्न' लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया, उसे अक्षुण्ण बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का पावन कर्तव्य है।"

जनता से अपील करते हुए सीएम योगी ने कहा, "सरदार पटेल के 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को जन-जन की चेतना और आचरण में उतारने का सामूहिक अवसर है, सरदार पटेल की जयंती और 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर आयोजित 'रन फॉर यूनिटी'। आइए, इस 'एकता दौड़' में सहभागी बनें। हमारा हर कदम राष्ट्र की अखंडता के प्रति समर्पण और 'राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम' के अटल संकल्प का प्रतीक बने।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   31 Oct 2026 3:41 AM

स्रोत: यह सामग्री www.bhaskarhindi.com द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskarhindi.com/other/delhi-kashi-ke-beech-daudegi-vande-bharat-sleeper-train
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें