दिल्ली-वाराणसी और मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का कितना है किराया? 3AC के बराबर 1AC की कीमत
रेलवे ने विकसित सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर नेटवर्क का विस्तार करते हुए दो वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को शुरू कर दिया है. 31 अक्टूबर को जहां दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत की गई. वहीं 1 नवंबर को मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई है. यह दोनों प्रीमियम ट्रेन ओवरनाइट यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सौगात है. इससे यात्रियों का समय बचेगा और उन्हें आरामदायक सफर भी मिलेगा. इन दोनों वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है. यह दोनों ट्रेन दिवाली के मौके पर शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत होने वाली है.
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया
थर्ड एसी (3AC) किराया- 1,819.20 रुपये
सेकंड एसी (2AC) किराया- 2,349.80 रुपये
फर्स्ट एसी (1AC) किराया- 2,880.40 रुपये
मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया
थर्ड एसी (3AC) किराया- 2810 रुपये
सेकंड एसी (2AC) किराया- 3630 रुपये
फर्स्ट एसी (1AC) किराया- 4450 रुपये
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के किराये में काफी अंतर है. मुंबई-बेंगलुरु ट्रेन के 3AC का किराया दिल्ली-वाराणसी ट्रेन के 1AC के किराये के बराबर है. हालांकि दोनों की ट्रेनों के सफर की दूरी में काफी अंतर है इसलिए किराये में काफी अंतर है.
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 27422 नई दिल्ली से वाराणसी नई दिल्ली से रात 09:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 07:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी. यह ट्रेन सप्ताह में शनिवार को छोड़कर 6 दिन चलायी जाएगी. ट्रेन नंबर 27421 वाराणसी से नई दिल्ली वापसी में वाराणसी से रात 08:50 बजे चलकर अगली सुबह 06:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर सभी दिन संचालित होगी.
27651/27652 मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 27651 मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से रात 08:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:00 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी. यह ट्रेन 2 नवंबर से नियमित रुप से शुरू होगी और मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी. वापसी में ट्रेन नंबर 27652 बेंगलुरु के SMV स्टेशन से शाम 07:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11:55 बजे मुंबई पहुंचेगी. यह ट्रेन 3 नवंबर से नियमित रूप से शुरू होगी और सोमवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन संचालित होगी.
यह भी पढ़ें | दिवाली-छठ पर हावड़ा से पटना-गोरखपुर-मुजफ्फरपुर और सियालदह-जयनगर के लिए चलेगी रेल, 5 नई जनरल स्पेशल ट्रेन
मूल लिंक: https://ndtv.in/utility-news/delhi-varanasi-and-mumbai-bengaluru-vande-bharat-sleeper-trai
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'