दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ने पकड़ी रफ्तार, इसका शानदार इंटीरियर होश उड़ा देगा
भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन के बीच देशवासियों को आधुनिक तोहफा दिया है. सेमी-हाई-स्पीड तकनीक से लैस दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस (Vande Bharat Sleeper Express) का परिचालन 31 अक्टूबर 2026 से नई दिल्ली और धार्मिक नगरी वाराणसी के बीच शुरू होगी. इस ट्रेन के शुरू होने से राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के बीच रात के सफर का अनुभव पूरी तरह बदलने वाला है. नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंटीरियर बेहद शानदार है.
होश उड़ा देगा वंदे भारत स्लीपर का इंटीरियर
सोशल मीडिया और ट्रेवल प्लेटफॉर्म्स पर सामने आए वंदे भारत स्लीपर के इंटीरियर और पहली झलक ने लोगों को हैरान कर दिया है. ट्रेन के फर्स्ट क्लास कंपार्टमेंट और एसी कोचेस में आधुनिक और आरामदायक इंटीरियर दिया गया है. कोच के दरवाजे और खिड़कियों पर विशेष ग्लास और ऑटोमैटिक विंडो ब्लाइंड्स दिए गए हैं, साथ ही प्राइवेसी बनाए रखने के लिए विशेष बटन की सुविधा भी मौजूद है. ट्रेन की ऊपरी बर्थ पर चढ़ने के लिए स्लिप-प्रूफ (Non-slippery) सीढ़ियां और बेहतर कुशनिंग वाले एर्गोनॉमिकली डिजाइन किए गए बर्थ बनाए गए हैं.
ट्रेन में हर बर्थ पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रीडिंग लाइट्स, वॉटर बोतल होल्डर के साथ-साथ सुपीरियर सस्पेंशन तकनीक दी गई है, जिससे सफर के दौरान झटके न के बराबर महसूस होते हैं और शोर भी बेहद कम होता है. सुरक्षा के लिए इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम भी शामिल किया गया है.
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का टाइम टेबल
दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन नई दिल्ली और वाराणसी के बीच 760 किलोमीटर की दूरी लगभग साढ़े 9 घंटे में तय करेगी. इसमें कुल 16 कोच हैं, जिनमें थर्ड एसी, सेकंड एसी और फर्स्ट एसी की श्रेणियां शामिल हैं. रास्ते में यह ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज स्टेशनों पर रुकेगी.
ट्रेन नंबर 27422 नई दिल्ली से वाराणसी नई दिल्ली से रात 09:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 07:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी. यह ट्रेन सप्ताह में शनिवार को छोड़कर 6 दिन चलायी जाएगी.
ट्रेन नंबर 27421 वाराणसी से नई दिल्ली वापसी में वाराणसी से रात 08:50 बजे चलकर अगली सुबह 06:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर सभी दिन संचालित होगी.
यह भी पढ़ें | 31 अक्टूबर को वाराणसी और कानपुर को मिलेगी सौगात, साबरमती और आनंद विहार के चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन
मूल लिंक: https://ndtv.in/utility-news/delhi-varanasi-vande-bharat-sleeper-train-stunning-interior-l
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'