दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, प्रयागराज-कानपुर होते हुए पहुंचेगी काशी; PM मोदी बोले- ऐतिहासिक दिन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को काशी (वाराणसी) और दिल्ली के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन दिल्ली और काशी के बीच रेल यात्रा करने वालों के लिए समय की बचत के साथ बेहतर अनुभव प्रदान करेगी।
यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, 'दिल्ली और काशी के बीच रेल यात्रा करने वालों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने से समय की बचत के साथ ही उनका अनुभव बेहतर होने वाला है। आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली से सुसज्जित यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है।'
परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी
यह ट्रेन काशी से प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल होते हुए दिल्ली तक चलेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सेवा लाखों श्रद्धालुओं, पर्यटकों, युवाओं और व्यापारियों की यात्रा को सुगम बनाएगी। उन्होंने आगे लिखा, 'बाबा विश्वनाथ के दर्शन हों या संगम की यात्रा, यह ट्रेन आस्था को अवसर से और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी। इस नई रेल सेवा के लिए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!'
दिल्ली और काशी के बीच रेल यात्रा करने वालों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। काशी-दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने से समय की बचत के साथ ही उनका अनुभव बेहतर होने वाला है। आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली से सुसज्जित यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 31, 2026
बता दें कि यह देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन है, जो आधुनिक सुविधाओं और उन्नत सुरक्षा व्यवस्था से लैस है। इससे काशी-दिल्ली रूट पर यात्रा अधिक आरामदायक और तेज होने की उम्मीद है।
ट्रेन का समय और सारिणी (Time Table)
• वाराणसी से नई दिल्ली (ट्रेन संख्या 27421)
• प्रस्थान: रात 08:50 बजे (वाराणसी जंक्शन)
• आगमन: अगली सुबह 06:10 बजे (नई दिल्ली)
• संचालन: सप्ताह में 6 दिन (शुक्रवार को छोड़कर)
मूल लिंक: https://www.jagran.com/delhi/new-delhi-city-pm-narendra-modi-launches-delhi-kashi-vande-bh
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'