बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

दिवाली पर युवाओं को रोजगार का तोहफा, वाराणसी में 3 नवंबर से Mega Job Fair

दिवाली पर युवाओं को रोजगार का तोहफा, वाराणसी में 3 नवंबर से Mega Job Fair
तस्वीर: Hindusthan Post

Yogi Government Job Fair: दीपावली के अवसर पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर देने जा रही है। निजी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए वाराणसी में तीन दिवसीय मेगा जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 3 से 5 नवंबर तक जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर रोजगार मेले लगाए जाएंगे। खास बात यह है कि प्रत्येक दिन करीब 40 कंपनियां इसमें हिस्सा लेंगी। इन कंपनियों के माध्यम से युवाओं को 12 हजार से 35 हजार रुपये तक मासिक वेतन वाली नौकरियों के अवसर मिल सकते हैं।

सहायक निदेशक (सेवायोजन) मुकेश कुमार के अनुसार, रोजगार मेले का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहला मेला 3 नवंबर को जगतपुर इंटर कॉलेज, जगतपुर में लगेगा। दूसरा मेला 4 नवंबर को क्रीडेंस इंटरनेशनल स्कूल, उमरहा बाजार (गाजीपुर रोड) में आयोजित होगा। वहीं, तीसरा और अंतिम रोजगार मेला 5 नवंबर को क्वींस इंटरमीडिएट कॉलेज, लहुराबीर में लगाया जाएगा। प्रत्येक आयोजन स्थल पर लगभग 40 कंपनियों के प्रतिनिधियों के पहुंचने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: Kolkata Fire: राइटर्स बिल्डिंग के पीछे बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 10 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा

इन बड़ी कंपनियों में नौकरी पाने का मौका

इस रोजगार मेले में कई नामी राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां शामिल होंगी। इनमें डिक्सन, मदरसन, कोटक महिंद्रा बैंक, स्विगी, आईसीआईसीआई बैंक, फ्लिपकार्ट, डिलीवरी, वर्धमान फैब्रिक्स, कृष्णा मारुति, रेजोन सोलर लिमिटेड, केल्विन पाइप्स और विकास ग्रुप सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं। कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। कुछ पदों पर चार लाख रुपये से अधिक सालाना पैकेज मिलने की भी संभावना है।

हाईस्कूल से लेकर आईटीआई और पोस्ट ग्रेजुएट तक को मौका

रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता, तकनीकी दक्षता और संबंधित कार्यक्षेत्र के कौशल को प्राथमिकता दी जाएगी। इससे अलग-अलग शैक्षिक पृष्ठभूमि वाले युवाओं को अपनी योग्यता के अनुरूप नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: Noida Encounter: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 को लगी गोली, चार गिरफ्तार

रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा लेकर संबंधित तिथि पर सुबह 10 बजे निर्धारित स्थल पर पहुंचना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी शैक्षिक योग्यता और अनुभव से जुड़े दस्तावेज भी साथ रखें। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को गति देना है।

Join Our WhatsApp Community

स्रोत: यह सामग्री Hindusthan Post द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.hindusthanpost.com/politics-news-hindi/yogi-government-job-fair-a-diwali-gift-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें