बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

दिवाली से पहले नई दिल्ली-वाराणसी पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन नियमित चलेगी, प्रयागराज के लोगों को भी तोहफा

दिवाली से पहले नई दिल्ली-वाराणसी पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन नियमित चलेगी, प्रयागराज के लोगों को भी तोहफा
तस्वीर: Jagran

अमरीश मनीष शुक्ल, प्रयागराज। त्योहारों के मौसम में संगम नगरी के रेल यात्रियों के लिए भी बड़ी और राहत भरी खबर है। दिवाली से पहले नई दिल्ली और वाराणसी के बीच देश की पहली अत्याधुनिक ''वंदे भारत स्लीपर'' ट्रेन का नियमित संचालन शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस बहुप्रतीक्षित ट्रेन का प्रयागराज जंक्शन पर प्रमुख ठहराव तय किया गया है।

प्रयागराज से दिल्ली और वाराणसी जाने में बचेगा समय 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, त्योहारों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश की इस पहली सेमी-हाईस्पीड स्लीपर ट्रेन को दिवाली से ठीक पहले 31 अक्टूबर को उद्घाटन के तहत हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस ट्रायल के तुरंत बाद इसका नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। इस सेवा के शुरू होने से प्रयागराज से दिल्ली और वाराणसी दोनों तरफ का सफर न सिर्फ बेहद तेज और आरामदायक हो जाएगा, बल्कि यात्रियों के समय की भी भारी बचत होगी।

वाराणसी-नई दिल्ली की प्रस्तावित समय सारिणी

प्रस्तावित समय-सारणी के अनुसार, यह ट्रेन दोनों दिशाओं से रात के समय संचालित की जाएगी। प्रयागराज जंक्शन पर इसके आवागमन का अनुमानित समय यात्रियों की सुविधा के बेहद अनुकूल रखा गया है। वाराणसी से यह ट्रेन रात करीब 9:00 बजे रवाना होगी। करीब डेढ़ घंटे का सफर तय कर रात लगभग 10:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां अल्प ठहराव के बाद ट्रेन कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए अगली सुबह करीब 6:00 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। 

नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन की समय सारिणी

नई दिल्ली से यह ट्रेन रात करीब 10:00 बजे प्रस्थान करेगी। रातभर का सफर तय कर अगली सुबह करीब 05:15 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां यात्रियों को उतारने और चढ़ाने के बाद सुबह लगभग 7:00 बजे तक वाराणसी पहुंच जाएगी। दीपावली पर नियमित संचालन से प्रयागराजवासियों को सीधा फायदा मिलेगा। 

स्रोत: यह सामग्री Jagran द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/prayagraj-new-delhi-varanasi-vande-bharat-sleeper-tra
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें