बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

दुकानों के सामने, फुटपाथ पर वाहन खड़ाकर यातायात बाधित करने वालों पर होगी कार्रवाई

दुकानों के सामने, फुटपाथ पर वाहन खड़ाकर यातायात बाधित करने वालों पर होगी कार्रवाई
तस्वीर: Amar Ujala

माई सिटी रिपोर्टर


वाराणसी। धनतेरस, दिवाली और भैयादूज को लेकर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार शाम सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया। सड़क पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग किसी भी दशा में नहीं होने का निर्देश दिए। दुकानदारों को ग्राहकों के वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थलों पर ही कराने के निर्देश दिए। दुकानों के सामने सड़क या फुटपाथ पर वाहन खड़ाकर यातायात बाधित करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। यातायात और स्थानीय पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।


पुलिस आयुक्त ने लहरतारा, मंडुवाडीह, बनारस रेलवे स्टेशन, भिखारीपुर तिराहा, बीएलडब्ल्यू, नरिया और लंका चौराहे का निरीक्षण किया। संवेदनशील और जाम संभावित स्थलों पर पुलिस फोर्स की प्रभावी तैनाती के निर्देश दिए। सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा। कलर-कोडेड पार्किंग व्यवस्था के पालन पर जोर दिया। अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाने के भी निर्देश दिए।


राजपत्रित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित गश्त करें। स्थानीय और यातायात पुलिस के साथ मिलकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएं। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने और अव्यवस्थित पार्किंग करने वाले शामिल हैं।


पुलिस आयुक्त ने प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। व्यापारियों से अपील है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग कराएं और सड़क व फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। निरीक्षण में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिवहरी मीणा, एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा, एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार आदि रहे।

स्रोत: यह सामग्री Amar Ujala द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/varanasi/action-will-be-taken-against-those-who-ob
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें