बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

गाजियाबाद में रुकेगी पहली वंदे भारत स्लीपर, वाराणसी जाने वालों को बड़ी राहत; अब नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली

गाजियाबाद में रुकेगी पहली वंदे भारत स्लीपर, वाराणसी जाने वालों को बड़ी राहत; अब नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली
तस्वीर: Jagran

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। देश की दूसरी और उत्तर प्रदेश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद में भी होगा। इससे न केवल गाजियाबाद बल्कि आसपास के जिलों में रहने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।

गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और गाजियाबाद में ट्रेन के ठहराव की व्यवस्था करने पर आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने अन्य ट्रेनों के भी गाजियाबाद में स्टापेज बढ़ाने की मांग की है।

अब लोगों को दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा

सांसद अतुल गर्ग गाजियाबाद स्टेशन पर अधिक से अधिक ट्रेनाें के ठहराव की मांग को लेकर पूर्व में केंद्रीय रेल मंत्री और रेल मंत्रालय के अधिकारियों से मिले थे, उन्होंने बताया कि कई ट्रेनें दिल्ली से गाजियाबाद के रास्ते विभिन्न स्थानों पर जाती हैं लेकिन उनका ठहराव गाजियाबाद में नहीं होता है।

इससे यात्रियों को परेशानी होती है, गाजियाबाद के लोगों को ट्रेन में सवार होने के लिए दिल्ली जाना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि वाराणसी - नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ठहराव गाजियाबाद में किए जाने से लोगों को अब दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा, वाराणसी जाने वाले यात्री गाजियाबाद से ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सवार हो सकेंगे। इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

स्रोत: यह सामग्री Jagran द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-vande-bharat-sleeper-train-to-stop-in-ghazi
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें