बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

गुजरात, राजस्‍थान से काशी तक... PM मोदी ने दी 2 नई ट्रेनों की सौगात

गुजरात, राजस्‍थान से काशी तक... PM मोदी ने दी 2 नई ट्रेनों की सौगात
तस्वीर: AajTak

भारतीय रेलवे को दो नई ट्रेनों की सौगात मिली है. गुजरात से पीएम मोदी ने दो नई ट्रेनों की शुरुआत की है. इनमें से एक साबरमती से चलेगी और राजस्‍थान होते हुए उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक जाएगी. शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों की शुरुआत की है. 

साबरमती (अहमदाबाद) से वाराणसी के बीच नई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से गुजरात और राजस्थान जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. रेलवे प्रशासन के अनुसार गाड़ी संख्या - 09405 उद्घाटन स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे साबरमती स्टेशन से प्रस्थान करेगी. 

यह ट्रेन अलग-अलग मार्गों से होकर अगले दिन शनिवार को सुबह 11.40 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंच जाएगी. इस ट्रेन में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के एक, द्वितीय श्रेणी के दो, तृतीय श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के छह और सामान्य श्रेणी के पांच कोच लगाए गए हैं. 

सम्बंधित ख़बरें

दूसरी ट्रेन वाराणसी से चलेगी
दूसरी ट्रेन वाराणसी से शाम 5.30 बजे रवाना होगी. हालांकि, यह गाड़ी संख्‍या 12206 से वाराणसी-साबरमती दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन बनकर चलेगी और अगले दिन रात 8.15 बजे साबरमती स्टेशन पहुंचेगी.फिर वापसी में गाड़ी संख्या 12205 साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस सुबह 5.20 बजे साबरमती स्टेशन से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 6.30 बजे वाराणसी जंक्शन आएगी. 

कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन 
भारतीय रेलवे की ओर से जानकारी दी गई है कि यह ट्रेन मीरजापुर, सूबेदारगंज (प्रयागराज), गोविंदपुरी (कानपुर), टूंडला, ईदगाह आगरा, भरतपुर, बांदीकुई, गांधीनगर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, पालनपुर और मेहसाणा स्टेशनों पर रुककर जाएगी.इसका मतलब है कि इन जगहों से भी यात्री अपनी यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं. 

तीन राज्‍यों को जोड़ेगी ये ट्रेन 
भारतीय रेलवे में शामिल की गईं ये ट्रेन, तीन बडे़ राज्‍यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी देगी. यह ट्रेन राजस्‍थान, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कई शहरों को जोड़ेगी. खासकर पूर्वांचल और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन बड़ी राहत देगी.

---- समाप्त ----

स्रोत: यह सामग्री AajTak द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.aajtak.in/amp/business/utility/story/gujarat-rajasthan-varanasi-pm-modi-gifts-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें