करखियाव में ढाई हजार से अधिक किसानों ने देखा प्रसारण: वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में बीबीबीआरस...
वाराणसी के पिंडरा स्थित करखियाव में भारत बोवाइन ब्रीडिंग रिसर्च सेंटर (बीबीबीआरसी) के लोकार्पण समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंटर का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ढाई हजार से अधिक किस
किसानों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी होने का सीधा प्रसारण भी देखा।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने बीबीबीआरसी की उपयोगिता बताई। उन्होंने कहा कि आधुनिक प्रजनन तकनीक से उन्नत नस्ल के पशुओं का विकास और दूध उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे पशुपालन को लाभकारी बनाने में भी मदद मिल सकती है।
मुख्य अतिथि भाजपा विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक तकनीक अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। विशिष्ट अतिथि प्रभात सिंह मिंटू और पिंडरा के एसडीएम कुंदनराज कपूर मौजूद रहे।
प्लांट हेड केशर चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. एसबी सिंह और डॉ. एसवी पटेल ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया और एम्ब्रियो ट्रांसप्लांटेशन तकनीक की जानकारी दी।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/auraon/news/varanasi-pm-modi-inaugura
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'