बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

कर्मचारी बोलीं, प्रधानमंत्री से मिलना सपने के सच होने जैसा

कर्मचारी बोलीं, प्रधानमंत्री से मिलना सपने के सच होने जैसा
तस्वीर: Hindustan

Varanasi News: वाराणसी के खोचवां में अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लोकार्पण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशिक्षण ले रहीं महिलाओं और युवतियों से बातचीत की। पूजा देवी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना पर चर्चा का जिक्र किया, जबकि खुशबू कुमारी ने इस मुलाकात को सपना सच होने जैसा बताया। अन्य महिलाओं ने भी प्रधानमंत्री से मुलाकात को यादगार बताते हुए खुशी जाहिर की।

Varanasi News: वाराणसी, हिटी। खोचवां (मिर्जामुराद) में स्थापित अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैचरिंग प्लांट के लोकार्पण के दौरान रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद ने वहां प्रशिक्षण ले रहीं महिलाओं, युवतियों को ऊर्जा से भर दिया। प्रधानमंत्री से रू-ब-रू होना और बातचीत उनके लिए किसी कल्पना से कम नहीं रहा। गनेशपुर (मिर्जामुराद) की पूजा देवी ने बताया कि अब तक प्रधानमंत्री को टीवी पर ही देखा था। रविवार को सामने देखने और उनसे बातचीत करने का मौका मिला। बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे परिचय पूछने के बाद प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की जानकारी ली। जद्दूपुर (मिर्जामुराद) की खुशबू कुमारी से प्रधानमंत्री ने कंपनी में काम करने की अवधि, अनुभव और उनके सपनों के बारे में पूछा।

खुशबू बोलीं, प्रधानमंत्री से मिलना मेरे लिए बड़े सपने के सच होने जैसा है। प्रधानमंत्री ने प्रयागराज की संध्या कुमारी, हमीरपुर की अलका, गोरखपुर की खुशबू, सुलतानपुर की सविता दुबे, जंसा की रेखा विश्वकर्मा, मिर्जापुर की उषा देवी और सुमन रावत (पुआरी कला, वाराणसी) से भी बातचीत की। सभी महिलाओं ने प्रधानमंत्री से मुलाकात को यादगार बताते हुए खुशी जाहिर की। गनेशपुर की सरोजा देवी, प्रीति, आंचल कुमारी, सोनबरसा की सीमा कन्नौजिया, औरा की राधिका भारती, जौनपुर की ममता, मिर्जापुर की खुशबू, बेनीपुर की पूजा देवी भी प्रधानमंत्री के आगमन से उत्साहित नजर आईं।

आज का सवालसवाल 1/5

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान कौन हैं?

मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं से कहां बातचीत की?−

उन्होंने खोचवां (मिर्जामुराद) में अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लोकार्पण के दौरान महिलाओं से बातचीत की।

✦प्रधानमंत्री ने पूजा देवी से किस योजना के बारे में जानकारी ली?+

✦खुशबू कुमारी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात को कैसा बताया?+

स्रोत: यह सामग्री Hindustan द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-pm-modi-meets-women-trainees-at
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें