काशी में पीएम के सवाल पर 'जेन-जी' ने कहा, देश के साथ आगे बढ़ रही काशी
जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काशी दौरे में इस बार स्वागत और विदाई का अंदाज कुछ अलग दिखा। नमो घाट पर एयर शो से पहले प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए किसी राजनेता के बजाय काशी के युवाओं को जगह दी गई। स्वागत और विदाई की इस टीम में जेन जी के 26 युवा शामिल रहे।
प्रधानमंत्री ने भी उनसे सहजता और आत्मीयता से संवाद किया। किसी से पढ़ाई के बारे में पूछा तो किसी से उसके काम और काशी में आए बदलाव पर बात की। युवाओं के साथ प्रधानमंत्री की यह मुलाकात उनके दौरे का एक खास पक्ष रहा। नमो घाट पहुंचने पर मोदी नवयुवकों से बात करते हुए आगे बढ़े। अमेरिका से आई यशोधरा दीक्षित से उन्होंने पूछा, वहां क्या कर रही हो। जवाब मिला, मनोचिकित्सक हूं और नशा मुक्ति पर काम रही हूं।
जवाब सुन मोदी ने कहा, मैं भी भारत में एक मिशन पर काम कर रहा हूं, तुमको मालूम है? यशोधरा ने बताया हां, आप नशा मुक्त भारत अभियान चला रहे हैं। मोदी ने फिर पूछा, मैं कैसा काम कर रहा हूं, अच्छा कर रहा हूं कि नहीं। आपको मेरी काशी कैसी लगी? यशोधरा ने जवाब दिया, अब तो भारत की सड़कें अमेरिका के टक्कर की हैं।
हर क्षेत्र में देश ने विकास किया है। देश के साथ काशी भी आगे बढ़ रही है। यशोधरा ने बताया कि, पीएम का इस तरह आत्मीयता से बात करना मेरे लिए वास्तव में जादुई अनुभव था। एयर चीफ मार्शल ने भी उनसे बात की। पीएम ने कौशलेशनगर निवासी फाइनेंशियल एडवाइजर परितोष पांडेय का भी हाल जाना।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-on-the-question-of-pm-in-kashi-gen-z-sa
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'