बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

खजुराहो से दिल्ली-वाराणसी के लिए हवाई सेवा आरंभ, काशी के पर्यटन को म‍िलेगी धार

खजुराहो से दिल्ली-वाराणसी के लिए हवाई सेवा आरंभ, काशी के पर्यटन को म‍िलेगी धार
तस्वीर: Jagran

जागरण संवाददाता, वाराणसी। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो को दिल्ली और वाराणसी से जोड़ने के लिए एयर इंडिया की उड़ान सेवा शुरू हो गई है। खजुराहो में सांसद विष्णु दत्त शर्मा और विधायक अरविंद पटेरिया ने विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे काशी और खजुराहो में पर्यटन गत‍िव‍िध‍ियों को बल म‍िलेगा। 

प्रबंधन के अनुसार एयर इंडिया की उड़ानें फिलहाल 27 मार्च 2026 तक के लिए ही शुरू की गई हैं। इससे पहले इंडिगो ने एक अक्टूबर से दिल्ली से खजुराहो के बीच 180 सीटों वाली फ्लाइट शुरू की है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को विमान दिल्ली से दोपहर 12:55 बजे रवाना होकर 2:40 बजे खजुराहो पहुंचेगा। 

यहां से दोपहर 3:15 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरेगा। वहीं, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को विमान वाराणसी से खजुराहो होते हुए दिल्ली जाएगा। इन उड़ानों के टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

खजुराहो के एयरपोर्ट निदेशक संतोष सिंह के अनुसार 150 सीटों वाले एयर इंडिया के विमान से पहले दिन 42 यात्री खजुराहो पहुंचे, जबकि 55 यात्रियों ने यहां से उड़ान भरी। इंडिगो की फ्लाइट से 155 यात्री पहुंचे और 142 रवाना हुए। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार नवंबर में 19 सीटों वाले फ्लाई बिग विमान की दिल्ली उड़ान भी प्रस्तावित है।

स्रोत: यह सामग्री Jagran द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-delhi-varanasi-flights-launched-from-kh
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें