बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

किसानों के खाते में सम्मान निधि की रकम आई: वाराणसी में प्रधानमंत्री ने गुजरात दौरे पर डीबीटी से भेजे पैसे; ...

किसानों के खाते में सम्मान निधि की रकम आई: वाराणसी में प्रधानमंत्री ने गुजरात दौरे पर डीबीटी से भेजे पैसे; ...
तस्वीर: Dainik Bhaskar

किसानों के बैंक खातों में किसान सम्मान निधि की रकम आनी शुरू हो गई है। ग्रामीण इलाकों के किसानों को मोबाइल पर मैसेज मिल रहे हैं। कुछ किसानों ने रकम मिलने की पुष्टि की, जबकि एक किसान ने इसे बढ़ाने की मांग की।

प्रधानमंत्री ने आज गुजरात दौरे के दौरान किसान सम्मान निधि की रकम सीधे किसानों के खातों में डीबीटी के जरिए भेजी। शाहंशाहपुर के किसान धरणीधर पटेल, सत्य प्रकाश और संदीप पटेल ने बताया कि उन्हें 2,000 रुपए मिले हैं।

जक्खिनी के किसान अमरेश्वर नारायण सिंह ने कहा कि उन्हें सम्मान निधि मिली है, लेकिन यह रकम नाकाफी है और इसे बढ़ाने की जरूरत है। लक्षिरामपुर के किसान राजेश पगड़ी और नरसड़ा के अनूप सिंह ने भी बताया कि आज उनके खातों में रकम आई है।

किसान मोर्चा के प्रेम शंकर पाठक ने कहा कि किसान सम्मान निधि किसानों की मेहनत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से यह सम्मान मिलने पर किसानों को लगता है कि उनकी बात सुनने वाला कोई है।

महिला किसान इंद्रा देवी ,राम कुमारी, मालती, सविता देवी कहते हैं कि उन्हें भी किसान सम्मन निधि मिलता है। उनके भी खाते में सम्मान निधि आने की सूचना मिली तो प्रसन्नता हुई। इन महिलाओं ने कहा कि वह महिला किसान है। उनके नाम से खेत है और खेती करती हैं। सम्मान निधि पाकर खुशी होती है।

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/bhawanipur/news/varanasi-pm-modi-guja
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें