मेमू ट्रेनों में होंगे सीसी कैमरे और पैनिक बटन
Varanasi News: वाराणसी में बनारस-प्रयागराज रामबाग और वाराणसी सिटी-राजातालाब मेमू ट्रेनों के नए रैक में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, बायो-टॉयलेट और अग्नि सुरक्षा प्रणाली होगी। मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और वातानुकूलित ड्राइवर कैब भी उपलब्ध होंगे। 2,214 यात्रियों की क्षमता वाली इन ट्रेनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव 31 अक्तूबर को हरी झंडी दिखाएंगे।
मेमू ट्रेनों में होंगे सीसी कैमरे और पैनिक बटन
Varanasi News: वाराणसी। बनारस-प्रयागराज रामबाग और वाराणसी सिटी-राजातालाब मेमू ट्रेन के नए रैक की विशेषताएं रेलवे ने गुरुवार को जारी की हैं। कोचों में सीसी कैमरे और पैनिक बटन है। इससे न सिर्फ यात्री सुरक्षा सशक्त होगी बल्कि आपात स्थिति में महिलाओं को तुरंत मदद मिल सकेगी। सभी कोचों में बायो-टॉयलेट हैं, जिससे स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव 31 अक्तूबर को इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मेमू ट्रेन की क्षमता 2,214 यात्रियों की है। इससे बड़ी संख्या में दैनिक यात्रियों को सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध होगा। ट्रेन में सुरक्षा के मद्देनजर सभी कोचों के पैनल में एरोसोल आधारित अग्नि सुरक्षा प्रणाली लगी है, जो अगलगी की स्थिति में तुरंत सक्रिय हो जाएगी।
वहीं आपात स्थिति के लिए कोचों में अग्निशामक यंत्र भी हैं। यात्रियों की निगरानी के लिए सभी कोचों और ड्राइवर कैब में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ड्राइवरों की सुविधा के लिए कैब में रुफ माउंटेड पैकेज यूनिट आधारित एयर कंडीशनिंग की व्यवस्था की गई है। वहीं पारंपरिक अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) की जगह सभी कोचों में पैनिक बटन होंगे, जिससे आपात स्थिति में यात्री अलर्ट भेज सकेंगे। इसके साथ ही मोबाइल चार्जिंग पॉइंट की सुविधा भी होगी।
आज का सवालसवाल 1/5
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन ने कब 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली बुलाई है?
मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-new-varanasi-memu-trains-to-fea
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'