पात्र लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ: जिला जज
Varanasi News: वाराणसी के बीएचयू स्थित स्वतंत्रता भवन सभागार में रविवार को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। दिव्यांग लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, स्मार्ट केन, श्रवण यंत्र और ब्रेल किट समेत सहायक उपकरण दिए गए। पात्र लोगों को सिलाई मशीनें और प्रमाण-पत्र भी मिले। अधिकारियों ने शिविर को न्याय और सरकारी योजनाओं तक पहुंच बढ़ाने की पहल बताया।
पात्र लोगों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ: जिला जज
Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के स्वतंत्रता भवन सभागार में रविवार को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मातृत्व वंदन योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। दिव्यांग कल्याण विभाग की ओर से ट्राई साईकिल, व्हीलचेयर, स्मार्ट केन, कान की मशीन, आईडी कीट, ब्रेल कीट एवं ग्रामोद्योग विभाग की तरफ सिलाई मशीन और लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। जनपद न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने कहा कि इस प्रकार के कैम्प कभी-कभी आयोजित किये जाते हैं। कहा कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला।
यह मेला विधिक ज्ञान एवं शासकीय योजनाओं के ज्ञान का संगम है। अपर जिला जज-आलोक कुमार ने कहा की मेगा कैम्प का उद्देश्य सफल रहा है। एक्सेस टू जस्टिस जितनी जनमानस मे सुलभ होगी, हमारे लोकतंत्र की जड़ें उतनी ही गहरी होंगी। इसके पूर्व शिविर का जिला जज और बीएचयू के कुलपति अजीत कुमार चतुर्वेदी ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपर जिला जज संध्या श्रीवास्तव, अपर जिला जज सर्वजीत कुमार सिंह, अपर जिला जज अनामिका चौहान, अपर जिला जज रचना सिंह आदि थीं।
भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन किसने बनाए?
मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-bhu-hosts-mega-legal-aid-camp-d
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'