पीएम की पहल पर गुजरात की कंपनी अरविंद मिल ने काशी में लगाई फैक्ट्री, विदेशों को निर्यात के लिए बनेंगे प्रोडक्ट
जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर ही उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अरविंद लिमिटेड ने यह इकाई लगाई। इसका भूमि पूजन 25 अप्रैल 2024 को हुआ था। यहां 1000 को रोजगार मिलेगा। टेक्सटाइल, परिधान, उन्नत सामग्री, पर्यावरण समाधान, दूरसंचार व ओम्नीचैनल कामर्स सहित कई क्षेत्रों में कारोबार फैला है। 5.5 एकड़ में फैले इस संयंत्र का कुल क्षेत्रफल लगभग 65,000 वर्गफीट है।
यहां उन्नत स्वचालित सिलाई तकनीक से निटवियर यानी बुने हुए कपड़ों से परिधान बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मिर्जामुराद के खोचवां में अरविंद लिमिटेड की अत्याधुनिक गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन किया। लगभग 150 करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित यह प्रदेश में अरविंद लिमिटेड की पहली विनिर्माण इकाई है। प्रधानमंत्री ने कंपनी पदाधिकारियों के साथ विनिर्माण इकाई का भ्रमण किया।
इसमें आधुनिक उत्पादन सुविधाओं का अवलोकन किया। कार्यरत महिलाओं से संवाद करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। चेयरमैन संजय लालभाई ने कहा कि प्रधानमंत्री के हाथों इस इकाई का उद्घाटन होना कंपनी के लिए गौरव की बातय है। लालभाई समूह की यात्रा वर्ष 1897 में शुरू हुई थी।
इतिहास भारत की औद्योगिक प्रगति से गहराई से जुड़ा है। कस्तूरभाई लालभाई की संस्थान निर्माण की दूरदर्शी सोच से प्रेरित होकर समूह ने ऐसे उद्यमों में निवेश किया है, जो आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और राष्ट्र निर्माण में योगदान देते हैं। निवेश, नवाचार और रोजगार सृजन के जरिए भारत के विकास में योगदान दे रहे हैं। वाइस चेयरमैन पुनीत लालभाई ने कहा कि भारत, परिधान विनिर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव के दौर से गुजर रहा है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-on-the-initiative-of-the-pm-gujarat-com
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'