बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी: वाराणसी के कृषि विज्ञान केंद्र में 230 से अधिक किसानों लाइव प्र...

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी: वाराणसी के कृषि विज्ञान केंद्र में 230 से अधिक किसानों लाइव प्र...
तस्वीर: Dainik Bhaskar

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से जारी की। देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक भेजे गए।

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वाराणसी के कृषि विज्ञान केंद्र कल्लीपुर में किसानों को दिखाया गया। जिले के अलग-अलग ब्लॉकों से आए 230 से अधिक किसानों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। किसानों को जैव उर्वरकों के इस्तेमाल की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने किसानों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने जिले में फसल उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आय बढ़ेगी और जीवन स्तर में सुधार होगा।

संयुक्त निदेशक कृषि शैलेंद्र कुमार, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल और जिला कृषि अधिकारी संगम मौर्य ने भी किसानों को संबोधित किया। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. विकास सिंह ने जैव उर्वरकों के महत्व और उपयोग की जानकारी दी। डॉ. सुजान मजूमदार ने इनके इस्तेमाल का तरीका बताया।

कृषि विज्ञान केंद्र वाराणसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने किसानों के हित में केंद्र की ओर से किए जा रहे कामों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. राहुल कुमार सिंह, डॉ. अमितेश कुमार सिंह और डॉ. सर्वजीत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

स्रोत: यह सामग्री Dainik Bhaskar द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/rajatalab/news/varanasi-pm-kisan-samm
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें