रोहनिया में भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक: वाराणसी से एक हजार कार्यकर्ता प्रयागराज जाएंगे; 4 नवंबर...
वाराणसी जिले से करीब एक हजार भाजपा कार्यकर्ता 4 नवंबर को प्रयागराज में होने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ... अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
रविवार को रोहनिया के केशरीपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिला पदाधिकारी और सभी मोर्चा अध्यक्ष मौजूद रहे।
राम शकल पटेल ने कहा कि जिले के पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता 4 नवंबर को सुबह 10 बजे तक प्रयागराज पहुंचें। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा और कार्यकर्ताओं के पहुंचने की व्यवस्था पर चर्चा हुई।
उन्होंने बताया कि वाराणसी से करीब एक हजार कार्यकर्ता सैकड़ों चार पहिया वाहनों से रवाना होंगे। मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने मंडल से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम और संजय सोनकर, अजय दूबे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष गोविंद दास गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप गौतम और अनुसूचित जनजाति जिलाध्यक्ष विजय गोड मौजूद रहे।
इसके अलावा कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय और अमित पटेल ‘रिंकू’, जिला मंत्री बृजेश राजभर और विजय राज यादव, मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, अमित सिंह ‘पीयूष’, किशन सिंह, जतिन मौर्या, प्रवीण, निहाल, ओपी पटेल और अजय समेत भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/sewapuri/news/varanasi-bjp-workers-pr
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'