बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

साबरमती-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत दो नई ट्रेनों का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, जानें पूरा रूट और स्टॉ

साबरमती-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस समेत दो नई ट्रेनों का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ, जानें पूरा रूट और स्टॉ
तस्वीर: India TV Hindi

गुजरात और उत्तर भारत के बीच रेल कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दो नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इनमें साबरमती (अहमदाबाद)-वाराणसी एक्सप्रेस और साबरमती-बेचराजी-महेसाणा MEMU ट्रेन शामिल हैं। नई एक्सप्रेस ट्रेन से गुजरात और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा। वहीं, MEMU सेवा शुरू होने से गुजरात के स्थानीय यात्रियों, रोजाना सफर करने वाले लोगों और धार्मिक स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।

साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस का पूरा टाइमटेबल

वाराणसी और साबरमती के बीच चलने वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के यात्रियों के लिए एक अहम रेल विकल्प होगी। ट्रेन संख्या 12206 वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन से रोजाना शाम 5:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 8:15 बजे साबरमती पहुंचेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 12205 साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस सुबह 5:20 बजे साबरमती स्टेशन से चलेगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी।

साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस का ठहराव

साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस का ठहराव मीरजापुर, सूबेदारगंज (प्रयागराज), गोविंदपुरी (कानपुर), टूंडला, ईदगाह आगरा, भरतपुर, बांदीकुई, गांधीनगर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, पालनपुर और मेहसाणा पर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव वाराणसी में किया जाएगा। इसके लिए तीन एलएचबी रैक आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा गोविंदपुरी, टूंडला और जयपुर में ट्रेन में पानी भरने की व्यवस्था होगी।

9 साल बाद फिर शुरू हुई साबरमती-बेचराजी-महेसाणा MEMU सेवा

प्रधानमंत्री ने साबरमती-बेचराजी-महेसाणा MEMU ट्रेन सेवा भी शुरू की। इस रेल मार्ग पर करीब 9 साल से ट्रेन सेवा बंद थी। गेज परिवर्तन और आधुनिकीकरण का काम पूरा होने के बाद इस रूट पर फिर से रेल संचालन शुरू किया गया है। यह ट्रेन चांदखेड़ा, कलोल, कड़ी, भॉयणी, कटोसन रोड, चाणस्मा और रणुज जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इस सेवा से बेचराजी के औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों और आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में आसानी होगी। प्रसिद्ध श्री बहुचर माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इसका लाभ मिलेगा। दोनों रेल सेवाओं की शुरुआत से गुजरात में लंबी दूरी और स्थानीय रेल यात्रा, दोनों को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है।

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। My Profit से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा।

स्रोत: यह सामग्री India TV Hindi द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.indiatv.in/paisa/my-profit/pm-modi-flags-off-two-new-trains-including-sabarmat
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें