साढ़े 9.30 घंटे में वाराणसी से दिल्ली: 180 kmph स्पीड और 16 कोच, क्या है वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का किराया?
डिजिटल डेस्क, वाराणसी। यूपी को आज एक और सौगात रेलमंत्री देने जा रहे हैं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव एक दिनी दौरे पर शनिवार को काशी आएंगे और वह वंदे भारत स्लीपर को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। शाम चार बजे बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचकर वंदे भारत को हरीझंडी दिखाने का कार्यक्रम है। यह ट्रेन रात 20:50 बजे प्रस्थान करेगी और सुबह 5.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। आइये जानते हैं इस ट्रेन की कुछ खासियतें।
लंबी दूरी की रात की यात्रा को अत्यधिक सुरक्षित, आरामदायक बनाने के लिए ट्रेन को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। पूरी ट्रेन में कुल 16 वातानुकूलित कोच होंगे, जिनमें 11 कोच थर्ड एसी, 4 कोच सेकंड एसी और 1 कोच फर्स्ट एसी का शामिल है।
823 यात्री सफर का आनंद उठा सकेंगे
ट्रेन में एक साथ कुल 823 यात्री सफर का आनंद उठा सकेंगे। यात्रियों को लंबी यात्रा के दौरान थकान न हो, इसके लिए कोचों में बेहतर कुशन वाली आरामदायक बर्थ और आधुनिक सस्पेंशन प्रणाली लगाई गई है, जिससे झटके और शोर न्यूनतम स्तर पर रहते हैं।
ट्रेन में स्वदेशी 'कवच'
ट्रेन को अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन गति के अनुसार तैयार किया गया है। ट्रेन में स्वदेशी 'कवच' तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो स्वचालित रूप से ट्रेन की सुरक्षा और टक्कर रोकने में मददगार है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-vande-bharat-sleeper-express-varanasi-t
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'