सिर्फ 3 घंटे में दिल्ली से वाराणसी, दूसरे बुलेट ट्रेन की मिली मंजूरी, जानिए रूट और टाइमिंग
देश की दूसरी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की मंजूरी मिल चुकी है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नॉर्थ कॉरिडोर के लिए बुलेट ट्रेन की मंजूरी दे दी है. यह हाई स्पीड ट्रेन दिल्ली से शुरू होगी और कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, पटना होते हुए गुहावटी तक जाएगी.
अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अब आपका लघु उद्योग करने वालों से लेकर नॉर्थ एरिया के लोगों के लिए देश की राजधानी से कनेक्टिविटी बेहद आसान हो जाएगी. सरकार ने आम लोगों की जर्नी को बेहतर बनाने के लिए यह फैसला लिया है. इस फैसले से गुहावटी, पटना, वाराणसी, लखनऊ से लेकर आगरा से नई दिल्ली के बीच आने-जाने के लिए लगने वाला समय बहुत ही कम हो जाएगा.
सिर्फ 3.33 घंटे में दिल्ली से वाराणसी
उन्होंने बताया कि आने वाले सालों में जब नॉर्थ कॉरिडोर बनकर तैयार हो जाएगा, तो आप दिल्ली से आगरा तक का सफर सिर्फ 59 मिनट में तय कर सकेंगे. दिल्ली से कानपुर तक एक घंटे 45 मिनट में, दिल्ली से लखनऊ तक दो घंटे 12 मिनट में, दिल्ली से वाराणसी तक 3 घंटे 33 मिनट में और नई दिल्ली से पटना के बीच समय 4.33 घंटे लगेगा.
सम्बंधित ख़बरें
किफायती होगा किराया?
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बार-बार यह अफवाह फैलाई जाती है तो यह बुलेट ट्रेन सिर्फ अमीरों के लिए है, लेकिन इसका किराया बहुत ही किफायती होगा और फ्लाइट के टिकट की तुलना में काफी कम होगा. यह ट्रेन जल्दी आपके डेस्टिनेशन पर भी पहुंचाएगी और किराया भी काफी कम होगा.
देश में कुल 7 बुलेट ट्रेन चलेगी
केंद्रीय बजट 2026-27 के तहत देश में 7 नए बुलेट ट्रेन कॉरिडोर प्रस्तावित किए गए हैं, जिनमें दिल्ली-वाराणसी, मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-बेंगलुरु, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, और वाराणसी-सिलीगुड़ी (वाया पटना) शामिल हैं.
भारत का पहला बुलेट ट्रेन
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का काम तेजी से चल रहा है और अगले साल तक इसे शुरू करने की योजना बनाई गई है. अगस्त 2027 तक मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पटरियों पर दौड़ने लगेगी.इसकी स्पीड की बात करें तो यह 320 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने वाली ट्रेनों के लिए डिज़ाइन की गई है.
कब से शुरू होगी दिल्ली-वाराणासी-गुहावटी बुलेट ट्रेन?
अभी इसके साल या डेट के बारे में जानकारी नहीं आई है, लेकिन अब इस मंजूरी के बाद इसकी मैपिंग और जगहों को चिंहित किया जाएगा. फिर इसपर काम शुरू होगा, जिसमें कुछ साल लग सकते हैं. इस बड़े रूट को कुछ हिस्सों में बांटकर काम शुरू किया जाएगा.
---- समाप्त ----
ये भी देखें
मूल लिंक: https://www.aajtak.in/business/utility/story/delhi-varanasi-bullet-train-pm-modi-approve-k
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'