स्वास्थ्य रैंकिंग में वाराणसी प्रदेश में अव्वल
Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। प्रदेश के 75 जनपदों की स्वास्थ्य रैंकिंग में बनारस ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। सितंबर 2026 की जारी हेल्थ रैंकिंग के अनुसार जनपद का समग्र स्कोर 74 प्रतिशत रहा। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि विकासखंड स्तर पर आराजीलाइन ने 78 प्रतिशत के समग्र स्कोर के साथ प्रथम, पिंडरा ने 76 प्रतिशत के साथ द्वितीय तथा सेवापुरी ने 75 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जनपद में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि सिजेरियन प्रसव से संबंधित निर्धारित स्वास्थ्य संकेतकों पर भी जनपद का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है।
जिला चिकित्सालयों तथा सीएचसी से संबंधित सिजेरियन प्रसव के दोनों प्रमुख संकेतकों में वाराणसी ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच, पूर्ण टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, प्रसवपूर्व जांच तथा नवजात शिशुओं को गृह आधारित देखभाल सेवाएं उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण संकेतकों पर भी विभिन्न विकासखंडों में सराहनीय प्रदर्शन दर्ज हुआ है। सीएमओ ने पूरी टीम को बधाई दी है।
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/uttar-pradesh/varanasi/story-varanasi-tops-uttar-pradesh-hea
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'