वाराणसी-दिल्ली के बीच 31 अक्तूबर को चलेगी वंदे भारत स्लीपर
केंद्र सरकार ने वाराणसी और दिल्ली के बीच देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्तूबर को इसे हरी झंडी दिखा सकते हैं। ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। दोनों दिशाओं में प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और चिपियाना बुजुर्ग पर ठहराव होंगे। ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव वाराणसी में होगा।
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्र सरकार ने देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को वाराणसी से दिल्ली चलाने का फैसला किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्तूबर को वाराणसी से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने इस बाबत संबंधित जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को आधिकारिक आदेश जारी कर दिए। इस नई सेवा के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच रात भर का सफर न केवल और अधिक आरामदायक होगा, बल्कि यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं भी मिलेंगी।
ट्रेन का समय और संचालन
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वाराणसी से नई दिल्ली के लिए यह ट्रेन (गाड़ी संख्या 27421) रात 20:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 5:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं, वापसी में नई दिल्ली से वाराणसी के लिए (गाड़ी संख्या 27422) रात 21:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन संचालित की जाएगी। जिसमें गाड़ी संख्या 27421 शुक्रवार को छोड़कर और गाड़ी संख्या 27422 शनिवार को छोड़कर बाकी सभी दिन चलेगी।
प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव तय किए गए हैं। वाराणसी से चलते समय यह ट्रेन रात 22:35 बजे प्रयागराज, मध्यरात्रि 00:40 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 5:10 बजे चिपियाना बुजुर्ग पहुंचेगी। इसी तरह नई दिल्ली से वापसी के सफर में यह रात 22:20 बजे चिपियाना बुजुर्ग, रात 2:25 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 4:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
आज का सवालसवाल 1/5
थ्योरिटिकल फिजिक्स में 'ऑस्कर क्लेन मेडल' जीतने वाले पहले भारतीय कौन बने?
मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!रखरखाव और यात्रियों की सुविधाएं
ट्रेन का रखरखाव वाराणसी में होगा
ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव वाराणसी में किया जाएगा, जबकि सफर के दौरान ट्रेन में पानी भरने की व्यवस्था प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रहेगी। सरकार की इस पहल से काशी और नई दिल्ली के बीच यात्रियों का सफर और आसान होगा। साथ ही यात्रियों को राजधानी एक्सप्रेस और अन्य प्रीमियम ट्रेनों से भी बेहतर स्लीपर अनुभव मिलेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
✦वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन किस समय रवाना होगी?−
गाड़ी संख्या 27421 वाराणसी से रात 20:50 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
✦वंदे भारत स्लीपर ट्रेन किन स्टेशनों पर रुकेगी?+
✦ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव कहां किया जाएगा?+
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/national/story-vande-bharat-sleeper-train-varanasi-delhi-ser
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'