बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

वाराणसी: काम में सुस्ती और जंग लगा सरिया देख भड़के नगर आयुक्त, संबंधित फर्म को किया ब्लैकलिस्ट

वाराणसी: काम में सुस्ती और जंग लगा सरिया देख भड़के नगर आयुक्त, संबंधित फर्म को किया ब्लैकलिस्ट
तस्वीर: ETV Bharat

ETV Bharat / state

वाराणसी: काम में सुस्ती और जंग लगा सरिया देख भड़के नगर आयुक्त, संबंधित फर्म को किया ब्लैकलिस्ट

गंदगी और साफ-सफाई में लगातार बरती जा रही लापरवाही पर सफाई सुपरवाइजर के खिलाफ एक्शन

काम में सुस्ती और जंग लगा सरिया देख भड़के नगर आयुक्त (Photo Credit; ETV Bharat)

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

2 Min Read

वाराणसी: कंदवा क्षेत्र में कंचनपुर मियावाकी हॉर्टिकल्चर पार्क और नए ऋषि मांडवी जोन के निर्माण कार्यों में लापरवाही को लेकर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बड़ी कार्रवाई की है. एक साल बीत जाने के बावजूद ऋषि मांडवी जोन का काम न होने, निर्माण में घटिया गिट्टी के इस्तेमाल और सरिए को जमीन पर रखकर जंग लगाने जैसी गंभीर कमियां पाई गईं हैं. उसके बाद नगर आयुक्त ने संबंधित फर्म को ब्लैक लिस्ट कर दिया है.

निरीक्षण करते नगर आयुक्त (Photo Credit; ETV Bharat)

इस दौरान नगर आयुक्त ने कंदमेश्वर इंटर कॉलेज पूर्वी पोखरा के पास भारी गंदगी और साफ-सफाई में लगातार बरती जा रही लापरवाही पर वार्ड नंबर 19 के सफाई सुपरवाइजर राजू वाल्मीकि के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की है.

दरअसल, नगर आयुक्त सोमवार को स्थलीय निरीक्षण के दौरान कार्यों की सुस्ती पर गहरी नाराजगी जताई. उन्होंने कंचनपुर मियावाकी पार्क में पाथवे के किनारे मिट्टी का भराव समय से कराने, एंट्री गेट के पास हैज प्लांटेशन करने और पार्क के अंदर अव्यवस्थित तालाब का डिजाइन तैयार कर एस्टीमेट के साथ प्रस्ताव पेश करने को कहा है.

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने तालाब किनारे बाउंड्री वॉल के पास छूटे हुए हैज प्लांटेशन को पूरा करने, वॉल के ऊपर सुरक्षा की दृष्टि से कटीले तार लगाने और काशी के धार्मिक व वर्ली पेंटिंग कराने को कहा. पाथवे के किनारे प्लांटेशन क्षेत्र में ग्रिल लगाने और एसटीपी के पूर्व बने भवन को तोड़कर रिनोवेट करते हुए स्थानीय लोगों के लिए लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव देने के भी निर्देश दिए.

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि निरीक्षण में तालाब के उत्तर की ओर बाउंड्री वॉल से सटे कुछ भवनों द्वारा सीवर चैंबर और गंदे पानी की निकासी पार्क की ओर किए जाने का मामला सामने आने पर उन्होंने इसे तत्काल बंद कर मार्ग की ओर जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश को दिए. साथ ही, पार्क में कर्मकांड हेतु व्यवस्थित स्थल बनाने, जिम और बच्चों के खेल स्थल के पास लैंड फिलिंग कराने, एक और ओपन जिम का प्रस्ताव देने समेत आवश्यकतानुसार सोलर लाइट लगवाने के निर्देश दिए हैं.

संबंधित ख़बरें

October 27, 2026 at 2:48 PM IST

October 27, 2026 at 2:46 PM IST

October 27, 2026 at 2:38 PM IST

October 27, 2026 at 2:37 PM IST

स्रोत: यह सामग्री ETV Bharat द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.etvbharat.com/hi/state/firm-blacklisted-for-negligence-in-construction-work-in
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें