वाराणसी के अमूल प्लांट में किसानों ने देखा बीबीबीआरसी लोकार्पण और पीएम के संबोधन का सीधा प्रसारण
वाराणसी के अमूल प्लांट में किसानों ने देखा बीबीबीआरसी लोकार्पण और पीएम के संबोधन का सीधा प्रसारण
वाराणसी अमूल प्लांट में किसानों ने देखा BBBRC लोकार्पण और पीएम मोदी का संबोधन!
जागरण संवाददाता (पिंडरा) वाराणसी। गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत बोवाइन ब्रीडिंग रिसर्च सेंटर (बीबीबीआरसी) के लोकार्पण समारोह का शुक्रवार को करखियाव स्थित अमूल प्लांट में सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान क्षेत्र के ढाई हजार से अधिक किसान और पशुपालक मौजूद रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के हस्तांतरण का सीधा प्रसारण भी देखा।
कार्यक्रम में किसानों को बीबीबीआरसी की उपयोगिता और पशुपालन क्षेत्र में इसकी भूमिका की जानकारी दी गई। बताया गया कि आधुनिक ब्रीडिंग तकनीक से उच्च आनुवंशिक क्षमता वाले उन्नत नस्ल के पशु तैयार करने, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालन की लागत कम करने में यह केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीके से पशुओं की नस्ल सुधारने का अवसर मिलेगा।
इस मौके पर प्रधानमंत्री के विज्ञान एवं तकनीक के जरिए किसानों की आय बढ़ाने के विजन और बनास डेयरी के चेयरमैन शंकरभाई चौधरी के बेहतर नस्ल, अधिक दूध और अधिक किसान आय के संकल्प की जानकारी दी गई। किसानों को आधुनिक पशुपालन और नई डेयरी तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने आयोजन को पशुपालकों के लिए उपयोगी बताया। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता प्रभात सिंह मिंटू और एसडीएम पिंडरा कुंदनराज कपूर रहे।प्लांट हेड केशर चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. एसबी सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। वहीं, डॉ. एसवी पटेल ने एम्ब्रियो ट्रांसप्लांटेशन तकनीक की जानकारी देते हुए पशुपालन में इसकी उपयोगिता बताई।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-2500-farmers-watched-the-live-broadcast
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'