वाराणसी में पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी हुई: 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,680 करोड़ रुपए प...
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त गुरुवार, 30 अक्टूबर को जारी की गई। प्रधानमंत्री ने गुजरात के बनासकांठा से 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,680 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी।
किसानों को कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए वाराणसी के कृषि विज्ञान केंद्र, कल्लीपुर में कार्यक्रम रखा गया। इसमें जिले के अलग-अलग ब्लॉकों से आए 230 से अधिक किसानों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह पटेल ने किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने जिले में फसल उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि किसानों की आय और जीवन स्तर में सुधार हो।
संयुक्त निदेशक कृषि शैलेन्द्र कुमार, उप कृषि निदेशक अमित जैसवाल और जिला कृषि अधिकारी संगम मौर्या ने भी किसानों को संबोधित किया। भारतीय सब्जी अनुसंधान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. विकास सिंह ने जैव उर्वरकों की जानकारी दी। डॉ. सुजान मजूमदार ने इनके इस्तेमाल के बारे में बताया।
कृषि विज्ञान केंद्र वाराणसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक और अध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने केंद्र की ओर से किसानों के हित में किए जा रहे कामों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनीष पांडेय, डॉ. राहुल कुमार सिंह, डॉ. अमितेश कुमार सिंह और डॉ. सर्वजीत समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/varanasi/gaura/news/pm-kisan-installment-relea
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'