बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

वाराणसी में सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारने वाले दो अन्य आरोपित भी गिरफ्तार

वाराणसी में सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारने वाले दो अन्य आरोपित भी गिरफ्तार
तस्वीर: Jagran

वाराणसी में सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारने वाले दो अन्य आरोपित भी गिरफ्तार

वाराणसी में सिपाही अमित शुक्ला पर हमला करने वाले दो और बदमाश गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, वाराणसी। लंका थाने की क्राइम टीम में तैनात सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारने वाले दो अन्य आरोपितों को पुलिस टीम ने भोर में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के पास से असलहा भी बरामद हुआ है। इसके पहले एक आरोपित को पुलिस ने शुक्रवार की रात डाफी टोल प्लाजा के समीप मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों को पकड़ने के बाद असलहे के बारे में पूछताछ किया तो पता चला कि सामनेघाट इलाके में असलहा छिपाये हैं।जिसके बाद आरोपितों को लेकर सामनेघाट में  असलहा रिकवरी के लिए मौके पर पहुंची तो दोनो ने अचानक छिपे हुए असलहों से फायरिंग कर दिया।

बताया क‍ि जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों को गोली लगी है। पुलिस ने तत्काल दोनों बदमाशों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है । पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए दोनों बदमाश अंजनी झा और राजू तिवारी के रूप में पहचान हुई है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ में जुटी है।

स्रोत: यह सामग्री Jagran द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-two-other-accused-who-shot-constable-am
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें