वाराणसी MLC चुनाव में आशुतोष सिन्हा 16,984 वोटों से आगे: भाजपा के केदार सिंह को 33,478 वोट, प्रथम वरीयता के...
वाराणसी16 घंटे पहले
वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना समाप्त हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा को विजयी घोषित किया गया है। उन्हें कुल 55,046 मत प्राप्त हुए, जबकि केदारनाथ सिंह को 35,114 मत मिले।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आशुतोष सिन्हा ने 19,923 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। जीत की घोषणा के बाद अब उन्हें कुछ ही देर में निर्वाचन प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) दे दिया गया है। इस परिणाम के साथ वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना प्रक्रिया पूरी हो गई है।
जीत के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी।
भीड़ को रोकने के लिए पुलिस की गाड़ियां लगाई गई है।
प्रथम वरीयता के मतों में सपा आगे नौवें चक्र की गिनती पूरी होने के बाद सपा प्रत्याशी की बढ़त बरकरार है। मतगणना के इन आंकड़ों से सपा खेमे में उत्साह है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों की नजर आगे की मतगणना पर है।
मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती के बीच मतों की गिनती कराई जा रही है। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।
वाराणसी स्नातक एमएलसी के निर्वाचन अधिकारी मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने एमएलसी आशुतोष सिन्हा को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
55 घंटे से अधिक समय तक चली मतगणना यहां स्नातक सीट पर 55 घंटे से अधिक समय तक मतगणना चली। मतगणना केंद्र पर बुधवार देर शाम शुरू हुआ हंगामा रातभर जारी रहा। भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने धरना भी दिया। हालांकि, गुरुवार सुबह भाजपा प्रत्याशी ने अपनी हार स्वीकार कर ली।
जीत घोषित होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
आशुतोष सिन्हा ने जीत के बाद अखिलेश यादव समेत पार्टी कार्यकर्ताओं का जताया आभार नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बताया- एक साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर अखिलेश यादव ने उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर दिया। जिसके बाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से ऐतिहासिक जीत हासिल हुई। चुनाव में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष किया कि चुनाव में कहीं कोई बेईमानी न हो।
नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने बताया- एक साधारण कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर अखिलेश यादव ने उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर दिया।
उन्होंने उन साथियों का भी आभार जताया, जो पिछले छह वर्षों से लगातार मतदाता फॉर्म भरवाने से लेकर मतदान और मतगणना तक की प्रक्रिया में जुटे रहे। अधिकारियों ने सहयोग किया और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार निष्पक्ष चुनाव कराने का काम किया।
शिक्षक और स्नातक समाज के समर्थन का किया दावा सपा प्रत्याशी ने इस जीत को उत्तर प्रदेश के शिक्षक और स्नातक मतदाताओं का महत्वपूर्ण संदेश बताते हुए कहा कि प्रदेश के पढ़े-लिखे लोग आज समाजवादी पार्टी के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी के कार्यकर्ताओं के लंबे संघर्ष और सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
उत्तर प्रदेश में सरकार बनना बाकी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक सामान्य कार्यकर्ता के लिए दिन-रात मेहनत की। तीन-तीन दिनों तक सुबह से देर रात तक सड़कों पर रहकर पहरा दिया, ताकि चुनाव और मतगणना में किसी तरह की बेईमानी या गड़बड़ी न हो सके। उन्होंने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया।
आशुतोष सिन्हा ने कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक सामान्य कार्यकर्ता के लिए दिन-रात मेहनत की।
काशी और प्रयागराज में मिली जीत के बाद प्रदेश की राजनीति को लेकर पूछे गए सवाल पर आशुतोष सिन्हा ने कहा,अभी तो यह झांकी है, उत्तर प्रदेश में सरकार बनना बाकी है।” उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी अब उत्तर प्रदेश में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) की सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
बैलेट पेपर से चुनाव कराने की उठाई मांग आशुतोष सिन्हा ने ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी उठाई। उन्होंने अखिलेश यादव के उस रुख का उल्लेख किया, जिसमें लोकसभा में 80 में से सभी सीटें जीतने की स्थिति में भी बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग जारी रखने की बात कही गई थी। उन्होंने इस जीत का श्रेय पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सामूहिक प्रयास को दिया।
मूल लिंक: https://www.bhaskar.com/g/local/uttar-pradesh/varanasi/news/varanasi-mlc-election-result-a
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'