बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

वाराणसी-नई द‍िल्‍ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में सुरक्षा सबसे तगड़ी, चोर उचक्‍कों ही नहीं ट्रेन के भीतर मनमानी पर भी नकेल

वाराणसी-नई द‍िल्‍ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में सुरक्षा सबसे तगड़ी, चोर उचक्‍कों ही नहीं ट्रेन के भीतर मनमानी पर भी नकेल
तस्वीर: Jagran

जागरण संवाददाता, वाराणसी। ट्रेन में अभी तक सुरक्षा सबसे बड़ी च‍िंंता यात्र‍ियों की रही है, इसे रेलवे ने दूर करते हुए जो ट्रेन की संकल्‍पना को पटर‍ियों पर उतारा है वह वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस है।

शनिवार को बनारस स्टेशन से हरी झंडी दिखाई जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर साढ़े तीन बजे वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के साथ प्रयागराज रामबाग-बनारस मेमू और वाराणसी सिटी-राजातालाब मेमू को रवाना करेंगे। बताते चलें क‍ि देश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस गुवाहाटी (कामाख्या) से हावड़ा (कोलकाता) के बीच 17 जनवरी 2026 को शुरू की गई थी।

ट्रेन का समय और स्‍टापेज

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस (27421) रात 8.50 बजे वाराणसी जंक्शन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:10 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसका संचालन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन किया जाएगा। यह ट्रेन नई दिल्ली से (27422) से रात रात 9:40 बजे चलेगी और अगली सुबह 7:10 बजे वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसका संचालन शनिवार छोड़कर सप्ताह में दिन किया जाएगा। यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

सबसे सुरक्ष‍ित फीचर

स्‍लीपर वंदे भारत ट्रेन की गत‍ि 180 किमी प्रति घंटे की गत‍ि के ल‍िए डिजाइन की गई है। इसका ट्रायल पहले ही हो चुका है और ट्रेन को अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के अनुसार तैयार किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अब चोर उचक्‍कों की इंट्री होगी तो उनकी तस्‍वीर भी होगी, ट्रेन में दूसरे की सीट कब्‍जा करने सह‍ित छेड़खानी और बवाल की सूरत में सीसीटीवी की फुटेज अपराध पर लगाम भी लगाएगी। 

स्रोत: यह सामग्री Jagran द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-varanasi-to-new-delhi-vande-bharat-slee
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें