वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर की सौगात; फैमिली के लिए स्पेशल केबिन, जानें खासियत
वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर की सौगात; फैमिली के लिए स्पेशल केबिन, जानें खासियत
वाराणसी जंक्शन के स्टेशन डायरेक्टर ने बताया कि वाराणसी से शनिवार और नई दिल्ली से शुक्रवार को ट्रेन नहीं चलेगी.
वाराणसी से चलेगी UP की पहली वंदे भारत स्लीपर. (Photo Credit: ETV Bharat)
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
4 Min Read
वाराणसी: भारत की दूसरी और उत्तर प्रदेश की पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है. वाराणसी से नई दिल्ली का सफर अब और आसान होगा. 160-180 किमी की स्पीड के साथ रेलवे ट्रैक पर दौड़ने वाली वंदे भारत सिर्फ 9 घंटे में दिल्ली पहुंचा देगी.
शाम 4:30 बजे ट्रेन का दिखाएंगे हरी झंडी: वाराणसी से यूपी की पहली वंदे भारत को 31 अक्टूबर शाम 4:30 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव हरी झंडी दिखाएंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे. यह कार्यक्रम बनारस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 8 से शुरू होगा.
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि स्लीपर वंदे भारत का संचालन वाराणसी जंक्शन से होना है, लेकिन आज ट्रेन को वाराणसी की जगह बनारस रेलवे स्टेशन से रवाना किया जाएगा. स्लीपर वंदे भारत रात 1:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी और बाद में अपने निर्धारित शेड्यूल से रवाना होगी.
9 घंटे में वाराणसी-दिल्ली का सफर: यह ट्रेन दिल्ली से वाराणसी की 771 किलोमीटर की दूरी को सिर्फ 9 घंटे में पूरा करेगी, जबकि पहले यह दूरी 12 घंटे में पूरी होती थी. एक बार में 800 से ज्यादा यात्री सफर कर पाएंगे.
वाराणसी से संवाददाता गोपाल मिश्रा की रिपोर्ट. (Video Credit: ETV Bharat)
यात्रियों को बड़ी राहत: इस लग्जरी और बेहतरीन वंदे भारत स्लीपर का दो रैक वाराणसी पहुंच चुका है. इसे वाराणसी के यार्ड में वाशिंग लाइन के पास रखा गया है. सबसे बड़ी बात है कि यह ओवरनाइट जर्नी यानी बिजनेस, नौकरीपेशा और स्टूडेंटस के लिए दिल्ली जाने वाली ट्रेन के रूप में यह बड़ी सौगात है. इस ट्रेन के रूट की बात की जाए तो यह प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली पहुंचेगी.
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस वंदे भारत स्लीपर. (Photo Credit: ETV Bharat)
वंदे भारत स्लीपर की टाइमिंग और रूट: ट्रेन नंबर 27421 वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन रात्रि 8:50 पर प्रस्थान करेगी, जबकि प्रयागराज जंक्शन पर या 10:35 पर पहुंचेगी. 5 मिनट के स्टॉपेज के बाद 10:40 पर यहां से रवाना होकर रात 12:40 पर कानपुर सेंट्रल पहुंचने के साथ ही 5 मिनट बाद 12:45 पर वहां से छूटेगी. सुबह 5:55 पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंच जाएगी.
वंदे भारत ट्रेन की खासियत. (Photo Credit: ETV Bharat)
ट्रेन नंबर 27422 दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन रात में दिल्ली से 9:40 पर चलेगी और कानपुर सेंट्रल 2:25 पर पहुंचेगी. वहां से 2:30 बजे रवाना होकर प्रयागराज में सुबह 4:45 पहुंचेगी. 4:50 पर वहां से बनारस के लिए चल देगी और सुबह 6:45 पर बनारस पहुंच जाएगी.
वंदे भारत में वेटिंग नहीं होगा. (Photo Credit: ETV Bharat)
सप्ताह में 6 दिन चलेगी ट्रेन: सबसे बड़ी बात यह है कि यह ट्रेन ओवरनाइट जर्नी के साथ आपको बनारस से दिल्ली भी पहुंचाएगी और रात में ही दिल्ली से चलकर बनारस भी पहुंच जाएगी. रेलवे की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में सप्ताह में 6 दिन चलाए जाने की अनुमति मिल गई है.
वंदे भारत ट्रेन का नजारा. (Photo Credit: ETV Bharat)
प्रयागराज-कानपुर में स्टॉपेज: स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता ने बताया कि वाराणसी से शनिवार को और नई दिल्ली से शुक्रवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी. यह मेंटेनेंस डे होगा. शुरुआत में दो ही स्टॉपेज डिसाइड हैं. प्रयागराज और कानपुर, आगे अलीगढ़ और गाजियाबाद को जोड़ने की तैयारी की जा रही है.
बेहतरीन डिजाइनिंग. (Photo Credit: ETV Bharat)
वंदे भारत स्लीपर का किराया: फिलहाल, इसके टिकट का किराया अभी डिसाइड नहीं किया गया है, लेकिन यह माना जा रहा है कि इसमें मौजूद फर्स्ट एसी स्लीपर लगभग 4100 सेकंड एसी स्लीपर 3200 जबकि थर्ड एसी स्लीपर 2400 रुपए की यात्रा शुल्क के साथ संचालित किया जाएगा. इसमें जीएसटी अलग से जोड़ा जा सकता है. यह फाइनल रेट ट्रेन के संचालन के बाद अपडेट होगा.
(यात्री सुविधा से जुड़ी इस महत्वपूर्ण खबर सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा शेयर करें.)
यह भी पढे़ं: 7 वर्ष से कागजों पर रेंग रहा मेरठ का PPP मॉडल रोडवेज बस डिपो; सुविधाओं की उम्मीद धूमिल
संबंधित ख़बरें
October 31, 2026 at 10:59 AM IST
October 31, 2026 at 10:38 AM IST
October 31, 2026 at 10:34 AM IST
October 31, 2026 at 10:24 AM IST
मूल लिंक: https://www.etvbharat.com/hi/state/ups-first-sleeper-vande-bharat-from-varanasi-to-new-del
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'