वाराणसी ने मेरठ को हराकर जीता खिताब
बास्केटबॉल में जीत के बाद विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद
कोर्ट पर गेंद की रफ्तार के साथ खिलाड़ियों के कदम भी तेजी से आगे बढ़ रहे थे। कभी वाराणसी के खिलाड़ी बास्केट में गेंद डालकर बढ़त बनाते तो कभी मेरठ की टीम पलटवार कर मुकाबले को रोमांचक बनाने की कोशिश करती। हर शॉट के साथ मुकाबले का रोमांच बढ़ता रहा। आखिरकार वाराणसी मंडल ने मेरठ मंडल को 55-40 अंकों से हराकर प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।
शनिवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल में वाराणसी और मेरठ की टीमें आमने-सामने थीं। दोनों ओर से तेज खेल और आक्रामक अंदाज देखने को मिला। मेरठ के खिलाड़ियों ने भी वाराणसी को कड़ी टक्कर देने की कोशिश की, लेकिन वाराणसी की टीम ने अपने खेल पर पकड़ बनाए रखी। खिलाड़ियों के बीच शानदार तालमेल और बास्केट पर सटीक निशानों ने उसे मुकाबले में आगे रखा।
विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रमोद कुमार, पूर्व नगर विधायक विवेक बंसल, डॉ. एके सिंह, रजत चौधरी, शशांक गुप्ता, डॉ. राकेश सक्सेना, अमित पाल, विनीत गौतम, अफजाल हमीद, प्रमोद कुमार शर्मा, दाऊदयाल गुप्ता, अरविंद यादव, किशनलाल अरोड़ा, मुकेश कुमार ने पुरस्कृत किया। जिला क्रीड़ाधिकारी पूनम लता राज ने आभार जताया।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/aligarh/varanasi-won-the-title-by-defeating-meerut
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'