बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस, लग्‍जरी सुव‍िधाएं और सुरक्षा फीचर देखकर द‍िल खुश हो जाएगा

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस, लग्‍जरी सुव‍िधाएं और सुरक्षा फीचर देखकर द‍िल खुश हो जाएगा
तस्वीर: Jagran

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, वाराणसी: पूर्वांचल और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के बीच रेल यात्रा को एक नए और अत्याधुनिक युग में ले जाने वाली बहुप्रतीक्षित वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस (Vande Bharat Sleeper Express) की शुरुआत होने जा रही है। रेल मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आधिकारिक समय सारिणी (टाइम टेबल) और आदेश जारी कर दिए गए हैं।

देश की इस अत्याधुनिक सेमी-हाई स्पीड स्लीपर ट्रेन के संचालन से न केवल यात्रियों का सफर बेहद आरामदायक होगा, बल्कि समय की भी खासी बचत होगी।आगामी 31 अक्टूबर को बनारस स्टेशन पर आयोजित एक भव्य समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।

रेल मंत्रालय ने जारी की आधिकारिक समय सारिणी

रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर.नीलम द्वारा सभी क्षेत्रीय रेलवे को जारी आदेश के अनुसार, गाड़ी संख्या 27421/27422 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन दोनों दिशाओं में नियमित रूप से संचालित की जाएगी।

स्रोत: यह सामग्री Jagran द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-vande-bharat-sleeper-express-to-run-bet
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें