वाराणसी स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों को दिया जीत का श्रेय
जागरण संवाददाता, वाराणसी। खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं निवर्तमान एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने जीत दर्ज करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को 19,923 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। इस जीत के साथ ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई।
मतगणना के दौरान प्राप्त मतों के अनुसार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्री आशुतोष सिन्हा को 55,046 मत, जबकि भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को 35,114 मत प्राप्त हुए। आशुतोष सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से हराकर वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की मजबूत राजनीतिक उपस्थिति को प्रदर्शित किया।
मतगणना स्थल पहड़िया मंडी में समाजवादी पार्टी की ओर से बनाए गए पंडाल में वाराणसी सहित निर्वाचन क्षेत्र के सभी आठ जिलों से आए पार्टी के सांसद, विधायक, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। मतगणना के दौरान कार्यकर्ताओं में लगातार उत्साह बना रहा।
भारी बारिश के बावजूद समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता डटे रहे तथा अपने प्रत्याशी की जीत की घोषणा और उनके आगमन का बेसब्री से इंतजार करते रहे। खराब मौसम भी कार्यकर्ताओं के उत्साह और जोश को कम नहीं कर सका। जैसे ही आशुतोष सिन्हा की जीत की खबर सामने आई, पहड़िया मंडी में उपस्थित समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
मूल लिंक: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/varanasi-city-in-the-varanasi-graduates-mlc-election-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'