बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

वाराणसी : वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस लोकार्पण कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियां तेज, 31 अक्टूबर को आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

वाराणसी : वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस लोकार्पण कार्यक्रम के मद्देनजर तैयारियां तेज, 31 अक्टूबर को आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
तस्वीर: Vocal TV

वाराणसी, 29 अक्टूबर (हि. स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी और नई दिल्ली के बीच नई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस लोकार्पण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आने से पहले की तैयारियां तेज हो गई है। 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का उद्घाटन करेंगे। गुरुवार को वाराणसी के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और डीआरएम आशीष जैन ने बनारस स्टेशन पर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक बिंदुओं को साझा किया। जिलाधिकारी ने यात्रियों के आवागमन, ट्रेनों के प्रबंधन से जुड़े मामलों में डीआरएम को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा।

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कहा कि वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेन के लोकार्पण कार्यक्रम के मद्देनजर बनारस रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण किया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम से जुड़े आवश्यक बिंदुओं पर विचार विमर्श कर नोट कराया गया है। कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम करने के लिए भी एक खाका तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति भी होनी है, इससे पहले वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।

वही, डीआरएम ने बनारस रेलवे स्टेशन पर तमाम ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले जाने की जानकारी साझा करते हुए तमाम इंतजाम को लेकर अपनी बातों को रखा।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

स्रोत: यह सामग्री Vocal TV द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://vocaltv.in/uttar-pradesh/up-vande-bharat-sleeper-expresphp/cid19465565.htm
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें