यात्रियों के लिए खुशखबरी, लॉन्च हो रही नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
यात्रियों के लिए खुशखबरी, लॉन्च हो रही नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
Oct 28, 2026 11:19 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
16 डिब्बों वाली इस नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 823 यात्रियों के बैठने/सोने की क्षमता है। इसमें प्रथम श्रेणी एसी का एक, द्वितीय श्रेणी एसी के चार और तृतीय श्रेणी एसी के 11 डिब्बे शामिल हैं।
16 डिब्बों वाली इस नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 823 यात्रियों के बैठने/सोने की क्षमता है।
Vande Bharat Train: यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही एक और स्लीपर वंदे भारत ट्रेन लॉन्च होने जा रही है।रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्टूबर को नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इसी दिन वाराणसी को प्रयागराज रामबाग से और वाराणसी सिटी को राजा तालाब से जोड़ने वाली दो मेमू ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी।
पूरी तरह से वातानुकूलित और 16 डिब्बों वाली इस नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 823 यात्रियों के बैठने/सोने की क्षमता है। इसमें प्रथम श्रेणी एसी का एक, द्वितीय श्रेणी एसी के चार और तृतीय श्रेणी एसी के 11 डिब्बे शामिल हैं।
इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''31 अक्टूबर को पहली सेवा के लिए केवल एक रेक लगाया जाएगा। इसे शाम 4:30 बजे वाराणसी से हरी झंडी दिखाई जाएगी और यह देर रात 1:30 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी।''
आज का सवालसवाल 1/5
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन ने कब 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली बुलाई है?
मोबाइल रिचार्ज जीतने का मौका!रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृत इसकी वाणिज्यिक परिचालन समय-सारणी के अनुसार, एक रेक (गाड़ी संख्या 27421) रात 8:50 बजे वाराणसी से रवाना होगा और अगली सुबह 5:55 बजे नयी दिल्ली पहुंचेगा। वहीं, दूसरा रेक (गाड़ी संख्या 27422) रात 9:40 बजे नयी दिल्ली से रवाना होगा और ट्रेन सुबह 6:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
सप्ताह में छह दिन चलने वाली यह ट्रेन वाराणसी और नयी दिल्ली के अलावा प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और चिपियाना बुजुर्ग स्टेशनों पर रुकेगी।
लेखक के बारे में
Madan Tiwari
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
Hindi NewsIndia Newsयात्रियों के लिए खुशखबरी, लॉन्च हो रही नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
See Less
मूल लिंक: https://www.livehindustan.com/national/good-news-for-passengers-new-delhi-varanasi-vande-b
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'