'योगी जी को थैंक यू बोलो', वाराणसी में महिला कारीगर से बोले PM मोदी; वीडियो हुआ वायरल | Tap to know more | Inshorts
Categories
भारत
बिज़नेस
राजनीति
खेल
विज्ञान एवं तकनीक
मनोरंजन
हटके
दुनिया
विविध
For the best experience use inshorts app on your smartphone
short by / 12:51 pm on Monday, 26 October 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी (यूपी) में अरविंद लिमिटेड गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया। इस दौरान एक महिला कर्मचारी ने बेहतर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की तारीफ करते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "योगी जी (सीएम योगी आदित्यनाथ) को थैंक यू बोलो।" यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भारत ने बनाई T20I क्रिकेट के इतिहास में अपनी सबसे तेज़ टीम फिफ्टी
short by / 09:28 am on Tuesday, 27 October 2026
भारत ने मंगलवार को T20I क्रिकेट के इतिहास में अपनी सबसे तेज़ टीम फिफ्टी बनाई। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे T20I में भारत ने 2.2 ओवर में 50 रनों का आंकड़ा छू लिया। इससे पहले 17 अक्टूबर-2026 को भारत ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ T20I में 2.5 ओवर में 50 रनों का आंकड़ा छूकर सबसे तेज़ टीम फिफ्टी का रिकॉर्ड बनाया था।
गुरुग्राम में मिला 125 किलो बदबूदार पनीर, किया गया नष्ट
short by पल्लवी श्रीवास्तव / 08:53 am on Tuesday, 27 October 2026
गुरुग्राम (हरियाणा) में करीब 125 किलोग्राम खराब पनीर मिला है जिसे खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने ज़ब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। खाद्य विभाग के अधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न बाज़ारों व डेयरियों में निरीक्षण किया और इस दौरान 2 दुकानों पर रखा पनीर बदबूदार पाया गया।
ट्रंप ने 1993 में एक होटल में मेरा रेप किया था: पूर्व मिस स्विट्ज़रलैंड
short by आयुषी श्रीवास्तव / 07:49 am on Tuesday, 27 October 2026
हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी डेमोक्रेट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व मिस स्विट्ज़रलैंड बीट्रिस केउल ने आरोप लगाया है कि नवंबर-1993 में न्यूयॉर्क के प्लाज़ा होटल के एक सुइट में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने उनका रेप किया था। उन्होंने कथित वारदात को 'क्रूर' बताया। बकौल रिपोर्ट, बीट्रिस ने कहा कि ट्रंप ने उन्हें चुप रहने को कहा था।
क्या चुनाव हारने के बाद गिरफ्तार हो सकते हैं इज़रायली पीएम नेतन्याहू?
short by आयुषी श्रीवास्तव / 04:15 am on Tuesday, 27 October 2026
3-भ्रष्टाचार मामलों को लेकर इज़रायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) का गिरफ्तारी वॉरंट है। ICC के सदस्य देश में जाने पर उस देश पर उन्हें गिरफ्तार करने की बाध्यता है। दोषी ठहराए जाने पर उन्हें जेल हो सकती है, चाहे वे सत्ता में आएं या नहीं। हालांकि, पद गंवाने मात्र से उन्हें जेल नहीं हो सकती।
तमिलनाडु में आधी रात जेल तोड़कर भाग गए 17 कैदी
short by आयुषी श्रीवास्तव / 02:51 am on Tuesday, 27 October 2026
तमिलनाडु की थेनी सब-जेल में बंद 17 कैदी सोमवार देर रात एक पुलिसकर्मी पर कथित तौर पर हमला कर वहां से भाग गए। दक्षिण क्षेत्र के IGP विजयेंद्र बिदारी ने बताया कि 1 कैदी को पकड़ लिया गया है जबकि अन्य की तलाश के लिए 17 विशेष टीमें बनाई गई हैं। सभी 17 कैदी एक ही सेल में बंद थे।
करवा चौथ कब है? नोट कर लें सही तारीख और चांद निकलने का समय
short by आयुषी श्रीवास्तव / 01:30 am on Tuesday, 27 October 2026
करवा चौथ इस साल 29 अक्टूबर को है। द्रिक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ की चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को सुबह 1:06 बजे से शुरू होकर रात 10:09 बजे तक रहेगी। चूंकि चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को ही पड़ रही है इसलिए इसी दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। गौरतलब है, चंद्रोदय रात 8:17 बजे होने की संभावना है।
दिल्ली की सभी ज़िला अदालतों में 27 अक्टूबर को रहेगी वकीलों की हड़ताल
short by शुभम गुप्ता / 06:31 pm on Monday, 26 October 2026
दिल्ली की सभी ज़िला अदालतों के वकील 27-अक्टूबर को हड़ताल पर रहेंगे। वकीलों ने कहा कि दिल्ली पुलिस के एसीपी मनस्वी वशिष्ठ और शाहदरा थाने के एसएचओ निलंबित किए जाएं। वकीलों के मुताबिक, एक वकील पर हमले में गंभीर चोटें आईं थीं लेकिन पुलिस ने आरोपियों को अगले दिन छोड़ दिया और जवाबदेही मांगने पर एसीपी ने रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया।
सोना 2026 के उच्चतम स्तर से 26% टूटा, चांदी में 53% की भारी गिरावट
short by शुभम गुप्ता / 06:20 pm on Monday, 26 October 2026
मिडल ईस्ट में तनाव-महंगाई के दबाव के चलते चांदी की कीमतें जनवरी-2026 के रिकॉर्ड स्तर से 53% से अधिक गिर गई हैं। मनीकंट्रोल के मुताबिक, जनवरी के अंत में चांदी की कीमत करीब $117/औंस पहुंच गई थी जो 23-अक्टूबर तक घटकर लगभग $54 रह गई। सोने की कीमतें भी जनवरी में बने अपने सर्वकालिक उच्चस्तर से 26% गिर चुकी हैं।
असम में होटल में हुई फायरिंग, कई लोगों की मौत; रिसेप्शन पर दिखा खून ही खून
short by शुभम गुप्ता / 05:27 pm on Monday, 26 October 2026
गुवाहाटी (असम) के मशहूर बोरा सर्विस इलाके में सोमवार रात एक होटल में एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस ने बताया है कि अब तक चार लोगों के शव मिल चुके हैं। घटना के बाद के वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं जिनमें रिसेप्शन के पास लोगों के शव और खून-ही-खून दिख रहा है। आरोपी अभी फरार है।
जोड़ों के दर्द को न करें नज़रअंदाज़, डॉक्टर ने बताए 5 चेतावनी संकेत
short by पंकज कसरादे / 02:06 pm on Monday, 26 October 2026
ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. राजेश श्रीनिवास ने जोड़ों के दर्द के 5-चेतावनी संकेत बताए हैं। इनमें तीन सप्ताह से अधिक दर्द, सुबह 30 मिनट से ज़्यादा अकड़न, जोड़ों में सूजन या लालिमा, दोनों तरफ छोटे जोड़ों में दर्द और थकान, बुखार या रात में दर्द शामिल हैं। उन्होंने लक्षणों को नज़रअंदाज़ करने के बजाय डॉक्टर से जांच कराने की सलाह दी।
Load More
मूल लिंक: https://inshorts.com/hi/news/pm-%E0%A4%AE-%E0%A4%A6--%E0%A4%AC-%E0%A4%B2----%E0%A4%AF-%E0%
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'