बुधवार, 4 नवंबर 2026 𝕏 फ़ीड RSS स्रोत नीति English
बनारसLive LIVE
काशी और पूर्वांचल की खबरें
English
वाराणसी

यूपी को मिली पहली स्लीपर वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा हाईटेक, CM योगी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव आज दिखाएंगे हरी झंडी

यूपी को मिली पहली स्लीपर वंदे भारत की सौगात, बनारस से दिल्ली का सफर होगा हाईटेक, CM योगी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव आज दिखाएंगे हरी झंडी
तस्वीर: IND24

उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश को पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। CM योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव आज बनारस से 16 कोच और 823 सीटों वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।

वाराणसी: उत्तरप्रदेश को पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। देश की दूसरी और यूपी की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव बनारस रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 16 कोच और 823 सीटों वाली यह ट्रेन बनारस से नई दिल्ली के बीच चलेगी। उद्घाटन के दिन ट्रेन शाम 4:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 8 से रवाना होगी और अगले दिन रात 2 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

16 कोच और 823 सीटों के साथ दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत

बनारस से नई दिल्ली के बीच चलने वाली इस ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें थर्ड एसी, सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी की व्यवस्था की गई है।ट्रेन में कुल 823 यात्रियों के सफर करने की क्षमता होगी। इसका उद्देश्य लंबी दूरी की यात्रा को अधिक आरामदायक और आधुनिक बनाना है।

प्रयागराज, कानपुर और अलीगढ़ में होगा ठहराव

नई स्लीपर वंदे भारत ट्रेन बनारस से चलकर प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।उद्घाटन के दिन रेलवे अधिकारी, कर्मचारी, उनके परिजन और कुछ स्कूली छात्र इस ट्रेन से प्रयागराज और कानपुर तक सफर करेंगे।ट्रेन के उद्घाटन को लेकर बनारस रेलवे स्टेशन पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आम यात्रियों के लिए कब से शुरू होगी सेवा?

उद्घाटन के बाद यह ट्रेन आम यात्रियों के लिए कब से नियमित रूप से शुरू होगी, इस बारे में रेलवे की ओर से अभी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।हालांकि, माना जा रहा है कि दीपावली से पहले इसका नियमित संचालन शुरू हो सकता है। इससे त्योहारी सीजन में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

आज इन तीन ट्रेनों को दिखाई जाएगी हरी झंडी

शनिवार को वाराणसी में तीन ट्रेनों का उद्घाटन किया जाएगा। इनमें शामिल हैं

वाराणसी-बनारस से नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन।

बनारस-प्रयागराज रामबाग फास्ट मेमू ट्रेन।

वाराणसी से राजातालाब मेमू ट्रेन।

इन ट्रेनों के शुरू होने से वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों में रेल कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।

एक नजर में स्लीपर वंदे भारत ट्रेन

जानकारी

विवरण

ट्रेन नंबर

27421/27422

रूट

बनारस-नई दिल्ली

कुल कोच

16

कुल सीटें

823

थर्ड एसी

11 कोच

सेकेंड एसी

4 कोच

फर्स्ट एसी

1 कोच

प्रमुख ठहराव

प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, गाजियाबाद

उद्घाटन समय

शाम 4:30 बजे

दिल्ली पहुंचने का समय

रात 2:00 बजे

कैंट से राजातालाब तक रोज चलेगी मेमू ट्रेन

वाराणसी जंक्शन यानी कैंट रेलवे स्टेशन से राजातालाब तक रोजाना मेमू ट्रेन चलाई जाएगी। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।इस ट्रेन से 200 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं को सफर करने का मौका मिलेगा। कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 से ट्रेन रवाना होगी।

साबरमती एक्सप्रेस भी आज पहुंचेगी वाराणसी

वाराणसी और गुजरात के बीच रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए नई साबरमती ट्रेन भी शुरू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली यह ट्रेन शनिवार को वाराणसी पहुंचेगी। नियमित संचालन शुरू होने से गुजरात जाने वाले व्यापारियों, छात्रों और आम यात्रियों को सुविधा मिलेगी।ट्रेन वाराणसी से शाम 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8:15 बजे साबरमती पहुंचेगी। वापसी में साबरमती से सुबह 5:20 बजे चलकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे वाराणसी पहुंचेगी।

← Back to उत्तरप्रदेश News

स्रोत: यह सामग्री IND24 द्वारा प्रकाशित की गई थी — पूरा श्रेय मूल प्रकाशक का है।
मूल लिंक: https://www.ind24.tv/uttar-pradesh/up-first-vande-bharat-sleeper-train-banaras-delhi-yogi-
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।

यह भी पढ़ें