यूपी: पीएम मोदी ने साझा की ‘बनारस से भुवनेश्वर तक... मेरा संडे’ की झलक, आठ तस्वीरों में दिखा दिनभर का सफर
यूपी: पीएम मोदी ने साझा की ‘बनारस से भुवनेश्वर तक... मेरा संडे’ की झलक, आठ तस्वीरों में दिखा दिनभर का सफर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 26 Oct 2026 07:35 PM IST
पीएम मोदी ने रविवार को वाराणसी और भुवनेश्वर के दौरे की आठ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। ‘बनारस से भुवनेश्वर तक... मेरा संडे’ कैप्शन के साथ उन्होंने वायुसेना प्रमुख के साथ तस्वीर, गंगा के घाट, रोड शो, बाबतपुर एयरपोर्ट, अरविंद मिल में महिलाओं से संवाद और भुवनेश्वर के डेटा सेंटर की झलक दिखाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी से भुवनेश्वर तक के दौरे की आठ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। उन्होंने लिखा, “बनारस से भुवनेश्वर तक... मेरा संडे।” पोस्ट में दिनभर के कार्यक्रमों की झलक भी थी।
एयर शो में पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पहली तस्वीर में वह भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के साथ दिखे। यह तस्वीर वाराणसी में आयोजित एयर शो की है। लड़ाकू विमानों ने करतब दिखाए।
ड्रोन से ली गई तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
दूसरी तस्वीर में गंगा घाटों का ड्रोन दृश्य है। एयर शो के दौरान गंगा के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में लोग विमानों के करतब देखने पहुंचे थे।
अपनी कार से निकलकर जनता का अभिवादन करते पीएम माेदी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
तीसरी तस्वीर रोड शो की है। नमो घाट जाते समय काशीवासियों का उत्साह देखकर प्रधानमंत्री कार से बाहर आए और सड़क किनारे खड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
बाबतपुर एयरपोट पर पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
चौथी तस्वीर बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की है। वाराणसी के कार्यक्रम पूरे करने के बाद प्रधानमंत्री भुवनेश्वर के लिए रवाना हुए।
मूल लिंक: https://www.amarujala.com/photo-gallery/uttar-pradesh/varanasi/pm-modi-shares-glimpse-from
यदि आप इस सामग्री के प्रकाशक हैं और इसे यहाँ नहीं रखना चाहते, info@banaraslive.com पर लिखें।
यह भी पढ़ें
अब बिना झंझट घूमिए बनारस, शुरू हुई नई सुविधा, ₹15 में साइकिल और ₹30 में मिलेगी ई-साइकिल, इन 8 जगहों पर बने ...
आसान हुआ सफर: काशी से दिल्ली के बीच आज से दौड़ेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन, पहले ही दिन दीपावली तक की सीटें फुल
वाराणसी में बोले भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा - 'एसआइआर नहीं कांग्रेस अपने कर्मों के कारण हारी'